सोलन। एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन के बी. फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परिणामों में प्रिया ने 9.50 एसजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। छठे स्थान पर आर्यन, दिपाली और नं दिनी ने 9.17 एसजीपीए प्राप्त किए। आठवें स्थान पर आरश, अजय और इशिता कश्यप ने 9.0 एसजीपीए हासिल किए। वही नौवें स्थान पर खुशी, निशांत ठाकुर, अमीषा और अमित ने 8.92 एसजीपीए प्राप्त किए। दस वें स्थान पर हिमांशी, कंचन, प्रांजल, राजन, रितिका शर्मा, रुचिका दिल्ता, समृद्धि, समृति और श्वेता ने 8.83 एसजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान के प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पीपी शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे। संस्थान परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।