फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी और निशादेही के लिए पुलिस टीम रवाना

विज्ञापन
Solan police team went to collect proofs in Dhyarighat muder case
विज्ञापन
सोलन। ध्यारीघाट हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित टैक्सी चालक की पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की निशानदेही और अन्य जांच के लिए पुलिस टीम प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं जिनसे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार ध्यारीघाट में टैक्सी चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक टैक्सी चालक की पत्नी 28 वर्षीय राफत खान को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पहले से ही पुलिस रिमांड पर है।
अब दोनों आरोपियों की निशानदेही और अन्य जांच के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। इस दौरान टीम शिमला के उस होटल में भी पहुंचेगी जहां टैक्सी चालक की हत्या करने के बाद आरोपी ठहरा था। उधर, एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि हत्या मामले की जांच आगामी जांच के लिए पुलिस टीमों को प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के लिए रवाना किया है। हत्या के बाद 18 दिनों तक आरोपी कहां-कहां गया और रहा, इसका भी खुलासा जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें