फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल और सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची सोलन पुलिस

विज्ञापन
Solan police nabbed the main accused of Dhyarighat muder case following call detail and CCTV footage
विज्ञापन
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। दिल्ली निवासी टैक्सी चालक बाशिद खान के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सोलन पुलिस ने 18 दिन में सुलझा दी। पुलिस मृतक के फोन डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के जरिये सहारनपुर तक पहुंची।
एसपी वीरेंद्र शर्मा के बुने जाल से डीएसपी मुख्यालय संतोष शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम ने मुख्य आरोपी 22 वर्षीय शारीक खान पुत्र शहनवाज खान निवासी टीट्रो सीखजेड़ग मोहल्ला ब्लॉक गंगोह जिला सहारनपुर को दबोच लिया। जांच के दौरान हत्या में मृतक की पत्नी का हाथ भी सामने आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस सर्विलांस से दोनों आरोपियों तक पहुंची। कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट में 25 अक्तूबर की देर रात टैक्सी चालक की हत्या एक ब्लाइंड मर्डर था। आरोपी इतना शातिर था कि उसने हत्या के सभी सुबूत मिटाने की कोशिश की।
हालांकि एसपी वीरेंद्र शर्मा के बुने जाल से डीएसपी मुख्यालय संतोष शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम मुख्य आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले मौके से मृतक के फोन को कब्जे में लिया। इसके बाद मोबाइल पर आए फोन जांचे।
उसके बाद मामले की कड़ी से कड़ी जुड़ती रही। जांच कर रही पुलिस की दो टीमें बाहरी राज्यों में दबिश के साथ फोन कॉल से जुड़े लोगों से भी मिलती रही। अंत में मृतक की पत्नी और आरोपी के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को ट्रेस कर उसे सहारनपुर से दबोच लिया।
कब क्या हुआ :
25 अक्तूबर 2021: सोमवार देर रात देसी कट्टे से टैक्सी चालक बाशिद खान पुत्र रशीद खान निवासी मस्जिद वाली गली गमरी भजनपुरा खानपुर धानी दिल्ली की हत्या।
26 अक्तूबर 2021: ध्यारीघाट के स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके से सबुत जुटाए, इस दौरान मृतक का मोबाइल भी मिला।
27 अक्तूबर 2021: एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की जांच के लिए डीएसपी संतोष शर्मा की अध्यक्षता में दो विशेष टीमें गठित कर बाहरी राज्यों के लिए रवाना की।
विज्ञापन

30 अक्तूबर 20121: हत्या के पांच दिन बाद ध्यारीघाट वारदात के समीप रेलवे ट्रैक से पुलिस को एक देसी कट्टा मिला।
14 नवंबर 2021: वारदात के 18 दिन बाद जांच टीम ने मुख्य आरोपी 22 वर्षीय शारीक खान पुत्र शहनवाज खान निवासी गांव व डाकघर तितरो तहसील नकुर जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें