पट्टाबरावरी में 25 फीट हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करते हुए। संवाद
सोलन/कुनिहार। विकास खंड सोलन की पंचायत पट्टा बराैरी में निर्माणाधीन भव्य बांके बिहारी मंदिर में हनुमान जी की 25 फीट की मूर्ति स्थापित की गई। श्री बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवाधाम के प्रमुख संस्थापक व आचार्य हरी जी महाराज ने विधिवत मंत्रोचारण के साथ मंदिर की तीसरी मंजिल पर मूर्ति स्थापित की। सेवाधाम के मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि निर्माणाधीन मंदिर के तीसरी मंजिल पर भव्य बांके बिहारी मंदिर के एक तरफ भगवान शिव व एक तरफ मां भगवती का मंदिर होगा। उसके बिल्कुल सामने हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई और जल्द ही अन्य मूर्तियों की स्थापना भी मंदिर में हो जाएंगी। उसके बाद मंदिर लोगों के दर्शनों के लिए खुल जाएगा।
इस अवसर पर सुरेंद्र सेन, मूर्तिकार राम सेवक गुप्ता, आचार्य देवीचंद, सुनील शर्मा, पंडित पंकज शर्मा, मंदिर निर्माण के प्रमुख नमोल निवासी ठेकेदार सोहन लाल मौजूद रहे। संवाद