फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बजट ने होने से लटका पुलिया का काम

Tue, 11 Jun 2024 08:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
.गोयला पंचायत के पैंद व बागी संपर्क मार्ग नाले पर अधर में लटका पुलिया का कार्य। संवाद
विज्ञापन
बरसात में 20 परिवारों का मुख्य मार्ग से कट जाता है संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। विकास खंड पट्टा महलोग की गोयला पंचायत के पैंद-बागी गांव के साथ लगते नाले पर पुली का कार्य एक वर्ष से अधर में लटका है। लोगों को उम्मीद थी कि बरसात के दिनों में उफान पर रहने वाले खड्ड पर आवागमन सरल हो जाएगा, लेकिन बजट न मिलने पर काम बीच में ही लटक गया। खड्ड के पार 20 परिवारों का बरसात में खड्ड में पानी आने से यातायात संपर्क कट जाता है। खड्ड को पार करना बरसात में बहुत ही जोखिम भरा रहता है। खड्ड पर अभी 26 फीट लंबी व 12 फीट चौड़ी पुलिया डाली जानी है। बरसात शुरू होने वाली है, ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है। खड्ड के आर-पार खुदाई के कारण इसकी गहराई भी ज्यादा हो गई है जिस कारण यहां से पार करना भी मुश्किल हो गया है। पंचायत प्रधान मदन लाल वर्मा और वार्ड सदस्य नार देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने ग्रामीणों की मांग पर इस पुली के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किए थे। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत अप्रैल 2023 इसका कार्य आरंभ हुआ है। पंचायत ने खड्ड के दोनों तरफ पिलर तो बना दिए पर पुलिया बड़ी होने के कारण स्वीकृत बजट कम पड़ गया। धनराशि कम होने के कारण स्लैब नहीं डाला जा सका। पंचायत की ओर से इस समस्या को समय-समय पर जिला परिषद के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। पर्याप्त फंड के अभाव में अधर में लटक गया, स्वीकृत राशि से आधा ही कार्य हो सका।ग्रामीण तारा चंद, कृष्ण चंद वर्मा, राजेंद्र कुमार, चंद्रमणि वर्मा, श्याम लाल, हरिचंद, प्यारे लाल, भगवान दास, रामेश्वर गर्ग, सुरेश कुमार गर्ग, राजकुमार, विनय कुमार, देवीलाल ने सीपीएस और विधायक राम कुमार चौधरी ने बचे हुए कार्य के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें