फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिंदू संगठन और विशेष समुदाय के बीच विवाद, पुलिस के सामने गहमागहमी

विज्ञापन
नालागढ़ में पुलिस ने स्टेशन में बाहर हिंदु सगठन आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए। संवाद
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने थाना परिसर में की नारेबाजी, आंशिक जाम भी लगाया
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले विशेष समुदाय के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में हिंदू संगठनों और विशेष समुदाय के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को पुलिस थाना नालागढ़ में माहौल गर्माया रहा। हिंदू संगठनों ने थाना परिसर में नारेबाजी की और सड़क पर आंशिक जाम लगाया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी पर सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले विशेष समुदाय के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने दोनों गुटों को पुलिस थाना बुलाया था। यहां तक की पुलिस थाने में दोनों गुट आमने-सामने हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को अलग किया।
शुक्रवार सुबह दोनों गुट जब पुलिस थाने में पहुंचे तो पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। मौके पर फायर बिग्रेड को भी बुलाना गया था ताकि विवाद बढ़ने की परिस्थिति में नियंत्रण पाया जा सके। बद्दी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा व एसडीएम नालागढ़ भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान दोनों गुटों के बीच समझौता करवाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन विवाद शांत नहीं हो पाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता अनिल के बयान लेने थे जिसके लिए हिंदू संगठन के लोग थाने में जमा हो गए।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय के एक युवक ने पोस्ट डाली थी जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े युवक पुलिस थाने में पहुंचे थे और शिकायत दी थी कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को विशेष समुदाय से जुड़े लोग भी पुलिस थाने में युवक के समर्थन में पहुंचे। पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी सल्लेवाल नालागढ़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, जिला बद्दी पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक अकरम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें