फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड से रेहड़ी-फड़ी और मुख्य बाजार से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद सोलन का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हो गया है। रविवार को मालरोड पर नप की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए फिर से दबिश दी। पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद ईओ और उनकी टीम ने फड़ी वालों और दुकानदारों पर कार्रवाई की। इस दौरान सब्जी, मनियारी, डेली नीड्स सहित अन्य वस्तुओं को सजाकर बैठे फड़ी धारकों को खदेड़ा गया। फड़ीधारकों ने गरीबों पर अत्याचार नहीं करने की दुहाई दी। बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं नप टीम ने शहर के बाईपास पर जाकर कार्रवाई कर सभी फड़ी धारकों को सोमवार सुबह तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने रविवार को शहर के बाजारों में अतिक्रमण और फड़ियां हटाने के आदेश दिए। आदेशों के बाद नप के कार्यकारी अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस टीम दोपहर बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची। सोलन के चिल्ड्रन पार्क के सामने जब नप ने फड़ियां उठाने की मुहिम शुरू की तो इसका जबरदस्त विरोध हुआ। इसके बावजूद नप कर्मचारियों ने कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान पुलिस ने सामान जब्त कर चालान भी काटे। शहर के मालरोड, पुराना बस अड्डा, अपर बाजार, गंज बाजार, लोअर बाजार और चौक बाजार में अतिक्रमण हटाया गया।
त्योहारों में बढ़ जाता है अतिक्रमण
सोलन के सभी बाजारों में दुकानदार सामान दुकान के बाहर सड़कों पर सजाकर अतिक्रमण कर लेते हैं जिससे लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने पहले भी कई बार प्रयास किए लेकिन कभी स्थायी सफलता हाथ नहीं लगी। टीम के वापस लौटते ही फिर से सड़कों पर सामान सज जाता है। त्योहारों के दिनों में तो अतिक्रमण अपने चरम पर पहुंच जाता है और बाजारों में अंदर जाने के लिए भी जगह नहीं बचती।
विज्ञापन

अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त : ललित कुमार
नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों पर रविवार को फड़ी वालों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मनमानी करने वालों के चालान भी काटे हैं। लोगों को सड़कों पर सामान नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बाईपास पर बैठे फड़ी धारकों को 24 घंटे का समय दिया था। सोमवार को वहां अतिक्रमण पाया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें