फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर घंटों लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की दीवाली में जाम से निपटने की तैयारी अधूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दीवाली के आते ही बद्दी को जोड़ने वाले फोरलेन समेत सभी मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है। लोग घर से निकलते हैं, लेकिन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बद्दी-साई मार्ग पर हो रही है। इस बार पुलिस प्रशासन ने त्योहार को लेकर कोई ठोस प्लानिंग नहीं की है, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा हो रही है।
बद्दी में बाजार भी इसी सड़क पर है। लोग वाहन रोककर खरीदारी करते हैं, जिससे बाजार में जाम लग जाता है और दुकानदारों के व्यवसाय पर असर पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी स्थिति गंभीर है। बारिश के समय मार्ग पानी से लबालब हो जाता है। कारें और दोपहिया वाहन इसमें फंस जाते हैं। फोरलेन का काम अभी अधर में है। इससे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। रेड लाइट चौक और ट्रक यूनियन के समीप सबसे ज्यादा जाम लगता है। नालागढ़ से बद्दी आने वाले लोग संडोली गांव से फंसे रहते हैं। यहां से निकलने में आधा घंटा लग जाता है जबकि दूरी एक किमी से भी कम है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बलविंद्र ठाकुर ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और बद्दी प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार हैं। भटौली से झाडमाजरी तक पहुंचने में डेढ़ घंटा लग रहा है। वर्धमान चौक, सिक्का होटल और एसपी ऑफिस के पास पुलिस कर्मी तैनात नहीं हैं। उन्होंने एसपी से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि बद्दी-साई मार्ग और फोरलेन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। दीवाली को लेकर जल्द ही यातायात प्लान लागू किया जाएगा, जिससे जाम कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें