फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खेलकूद में सोलन आईटीआई बनी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
आईटीआई में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता सोलन टीम मुख्याति​थि के साथ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला सोलन के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में शुक्रवार को 16वीं जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में आईटीआई सोलन की टीम ओवरऑल विजेता बनी। इस अवसर पर जोगिंद्रा सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों से इसी तरह खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझाकर लक्ष्य प्राप्ति की और सतत रूप से आगे बढ़ना सिखाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित छात्रों से आग्रह किया कि स्वस्थ खेल भावना को अपने जीवन में उतारें और कठिन से कठिन प्रतिस्पर्धा में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तथा नशे से दूर रहें। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष ललित शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद रजत थापा व विजय ठाकुर, युवा कांग्रेस नेता सक्षम, आईटीआई कसौली के प्रधानाचार्य मुन्नी लाल, कंडा (धर्मपुर) के प्रधानाचार्य बलजीत सिंह, निजी आईटीआई वरटैक्स कोटलानाला सोलन के प्रधानाचार्य सुभाष अत्री, समूह अनुदेशक परेश शर्मा, मनोज शर्मा व कर्मजीत सिंह, कार्यालय अधीक्षक विशाल कुमार सहित आईटीआई के छात्र व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



ये टीमें बनी विजेता
बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई सोलन की टीम विजेता और कृष्णगढ़ (कुठाड़) की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में दाड़लाघाट की टीम विजेता व सोलन उप विजेता रही। खो-खो सोलन विजेता व अर्की उप विजेता। कबड्डी में निजी आईटीआई जोघों की टीम विजेता व सोलन उप विजेता रही। बास्केटबाल में सोलन की टीम विजेता व अर्की उप विजेता रही। मार्चपास्ट में सोलन विजेता व अर्की उप विजेता। प्रतियोगिता के ओवर ऑल चैंपियन की ट्रॉफी सोलन ने हासिल की। प्रतियोगिता में चुने गए प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें