साईं इंटरनेशनल स्कूल सोलन में केक कटकर श्रमिक दिवस मनाते हुए। स्रेात: स्कूल प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर साई इंटरनेशनल स्कूल ने अपने सहायक कर्मचारियों के कार्याें की सराहना की। सभी छात्रों ने तालियों के साथ स्कूल परिसर की सहायक कर्मचारियों का स्वागत किया। साथ ही छात्रों ने कार्ड और गुलदस्तों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया गया। वहीं विद्यालय के अध्यक्ष रमिंदर बावा और प्रधानाचार्य मीरा गुप्ता ने सहायक कर्मचारियों को उपहार देकर, केक काटकर सम्मानित किया गया।