फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथेड़ में भूकंपरोधी और दिव्यांग फ्रेंडली बनेगा नया अस्पताल

विज्ञापन
सोलन के कथेड़ में इस जगह बनेगा भूकंपरोधी अस्पताल। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। कथेड़ में बनने वाला नया अस्पताल भूकंपरोधी और दिव्यांग मित्र होगा। अस्पताल के भूतल से सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट और स्ट्रेचर मार्ग दोनों की व्यवस्था होगी। भूकंपरोधी तकनीक पर भवन को परखा जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर लिया गया है। यह कमेटी आगामी दिनों में बैठक कर अस्पताल निर्माण की तकनीकों और नक्शे पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन

कमेटी में सीएमओ, चीफ आर्किटेक्ट, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और एक्सईएन विद्युत बोर्ड को शमिल किया गया है। कमेटी की पहली बैठक सोमवार को होना तय हुई है। इसमें अस्पताल निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जमीन के नाम होते ही स्वास्थ्य विभाग तेजी से निर्माण को लेकर जुट गया है।
यह अस्पताल बसाल पंचायत के कथेड़ में बनाया जाएगा। राजस्व विभाग ने 59 हजार 814 स्क्वेयर मीटर जमीन स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाई है। दो साल की अवधि में स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल का निर्माण शुरू करवाना होगा। अस्पताल सोलन शहर की भीड़भाड़ से बाहर शिफ्ट करने की मांग लोग काफी समय से कर रहे थे। आम लोगों समेत कई राजनेताओं ने इस मांग को पूरा करने के लिए प्रयास किए और सरकार को ज्ञापन सौंपे थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल करीब 70 वर्ष पहले बनाया गया था जिसकी हालत खस्ता होने के साथ मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आबादी और मरीजों की दिन-प्रतिदिन बढ़ता संख्या के चलते अस्पताल छोटा पड़ता दिखाई दे रहा है। सोलन सहित दूरदराज के क्षेत्रों से लोग अपना उपचार के लिए पहुंचते हैं। अब नए अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भूूकंप रहित होगा भवन : राजन उप्पल
सीएमओ डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि अस्पताल को भूकंपरोधी और दिव्यांग फ्रैंडली बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल निर्माण के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसकी पहली बैठक सोमवार को होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें