फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सोलन की बेटियों ने मेरिट सूची में लहराया परचम

विज्ञापन
कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ - फोटो : Archive
विज्ञापन
मेरिट में आईं छात्राओं ने संजोए बड़े सपने, डॉक्टर, सीए और जज बनना चाहती हैंं बेटियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सोलन जिले की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों में अपनी प्रतिभा चमकाने वाली इन मेधावी छात्राओं में कोई जज और आईएएस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना चाहती है, तो कोई डॉक्टर, सीए और एकाउंटेंट बनकर देश के विकास में योगदान देने का सपना संजोए हुए है। छात्राओं ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने छात्राओं को बधाई दी है।
ये रही मेरिट में आई छात्राएं
निकिता शर्मा का जज बनने का है सपना
बद्दी(सोलन) नव ज्योति स्कूल की छात्रा निकिता शर्मा ने हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा के कला संकाय में 489 अंक लेकर प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल किया है। छात्रा के कला संकाय में कुल 97.8 प्रतिशत अंक आए है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व अभिभावकों को देते हुए निकिता ने बताया कि वह भविष्य में जज बनना चाहती हैं। वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। स्कूल प्रबंधन ने उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन


तमन्ना शर्मा का आईएएस बनने का है लक्ष्य
नालागढ़ (सोलन)। सनराइज पब्लिक स्कूल बरुणा की छात्रा तमन्ना शर्मा ने हिमाचल बोर्ड की जमा दो परीक्षा के साइंस संकाय में शानदार प्रदर्शन किया है। तमन्ना ने 492 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देते हुए उन्होंने बताया कि वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। तमना ने कुल 98.4 प्रतिशत अंक लिए है। संवाद
जहानवी का सीए बनने का है सपना
बद्दी (सोलन)। हिमाचल बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणामों में शिवालिक साइंस स्कूल खरुणी की छात्रा जहानवी ने कॉमर्स संकाय में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। जहानवी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर स्कूल व अभिभावकों का मान बढ़ाया। वह भविष्य में चार्टेड अकाउंटेंट (सीएम ) बनना चाहती हैं। उन्होंने प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई की और अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व माता-पिता को दिया है। जहानवी के कुल 97.8 प्रतिशत अंक है। संवाद
प्राची ने विज्ञान संकाय में पाया प्रदेश में छठा स्थान
सोलन। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राची मलासी ने हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा के विज्ञान संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल किया है। प्राची की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। स्कूल प्रबंधक वीना बक्शी और प्रधानाचार्या रुचिका ने प्राची व उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और छात्रा के कड़े परिश्रम को दिया है। संवाद
अदरिजा अवस्थी ने चमकाया सोलन का नाम
सोलन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की छात्रा अदरिजा अवस्थी ने हिमाचल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कॉमर्स संकाय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है। भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना रखने वाली अदरिजा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता स्वाति अवस्थी, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस सफलता पर स्कूल प्रधानाचार्य अल्पा मलिक शर्मा ने बधाई दी है। संवाद
चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है नव्या
सोलन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की कॉमर्स छात्रा नव्या दास्टा ने हिमाचल बोर्ड परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप 10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। नव्या भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने पिता प्रेम दास्टा, माता बिमला दास्टा और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस सफलता पर स्कूल प्रधानाचार्य अल्पा मलिक शर्मा ने बधाई दी है।
प्रकृति का डॉक्टर बनने का है सपना
बद्दी (सोलन)। मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट की मेधावी छात्रा प्रकृति शर्मा ने हिमाचल बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में प्रदेश भर में 9वां स्थान प्राप्त किया है। अश्वनी शर्मा की पुत्री प्रकृति ने 486 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतिदिन 8 घंटे पढ़ाई करने वाली प्रकृति भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल के एमडी रामआसरा ठाकुर और शिक्षकों को दिया है। उनके 97.2 प्रतिशत अंक है। संवाद
तनिषा ने प्रदेश भर में पाया दसवां स्थान
बरोटीवाला(सोलन)। दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला की होनहार छात्रा तनिषा ने हिमाचल बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है। गुरदीप सिंह की पुत्री तनिषा नर्सरी कक्षा से ही इसी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। अपनी सफलता के लिए रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करने वाली तनिषा भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं और वर्तमान में नीट की तैयारी में जुट गई हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापकों को दिया है। उनके 97 प्रतिशत अंक आए है। संवाद
विज्ञापन

दिव्या का एकाउंटेंट बनने का है सपना
नालागढ़ (सोलन)। आर्यन पब्लिक स्कूल झिड़ीवाला की छात्रा दिव्या ने हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा के कॉमर्स संकाय में 485 अंक लेकर प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया है। राज कुमार की पुत्री दिव्या भविष्य में एकाउंटेंट बनना चाहती हैं। प्रतिदिन 7-8 घंटे पढ़ाई करने वाली दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य जरनैल सिंह चंदेल, अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उनका मुंह मीठा करवाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके 97 प्रतिशत अंक है। संवाद

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

कॉमर्स में हिमाचल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल  झिड़ीवाला की दिव्या को मिठ- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें