फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने पर चार पुलिस जवान निलंबित, होमगार्ड के चार जवान वापस बटालियन भेजे

Wed, 04 Feb 2026 12:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ड्यूटी में कोताही बरतने वाले चार पुलिस जवानों को निलंबित किया गया है, जबकि एक जवान को लाइन हाजिर किया गया। इसके साथ ही चार होमगार्ड जवानों को बटालियन वापिस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एसएसपी गौरव सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने पर तीन थानों के नौ जवानों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देररात किए औचक निरीक्षण कर कालका-शिमला एनएच से सटे परवाणू, धर्मपुर और सदर सोलन थाने के पुलिस व होमगार्ड के जवानों पर यह कार्रवाई की है। इसमें एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा चार होमगार्ड जवानों को बटालियन वापिस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसएसपी सोलन गौरव सिंह ने देर रात 2:00 बजे परवाणू, धर्मपुर और सोलन के सदर थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कालका-शिमला एनएच पर गश्त के दौरान संबंधित जवान ड्यूटी में लापरवाही बरतते पाए गए। हालांकि जवान गश्त पर मौजूद थे, लेकिन देररात के समय नाकाबंदी में कोताही पाई गई। गाड़ियां बिना जांच के ही प्रवेश कर रही थीं। यह कार्रवाई उन्होंने शिकायतों के आधार पर की। इसमें शिकायतें मिल रही थीं कि गश्त पर जवान कोताही बरत रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने देर रात निरीक्षण किया। बता दें इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पूर्व ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक एएसआई को निलंबित किया जा चुका है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सोलन पुलिस में अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उधर, एसएसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेशनल हाइवें से सटे धर्मपुर, परवाणू, कंडाघाट और सोलन थानों में सुरक्षा में छोटी सी चूक भी गंभीर परिणाम ला सकती है। उन्होंने बताया कि रात दो बजे तक पुलिस कर्मी चौकन्ने रहते है। लेकिन दो बजे के बाद गश्त पर ढिलाई बरती जा रही है। जबकि इसके बाद ही शातिर प्रदेश में प्रवेश कर जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें