फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस तीन में सोसाइटी ने रोपे 61 पौधे

Sun, 01 Sep 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र परिसर हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। हाउसिंग बोर्ड रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी फेस तीन ने बद्दी में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र में 61 पौधे रोपं। अध्यक्ष सुरेश शर्मा और कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह तोमर के नेतृत्व में यह पौधरोपण हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहन लाल चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अवकेश भट्ट ने पौधों की पूजा करवाई फिर सभी एकत्रित लोगों ने पौधे लगाए। रेजीडेंट वेलफेयर फेस 3 के निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर में कुल 61 पौधे लगाए गए। इस बार फेस 3 ने दशहरा ग्राउंड से लेकर बिलांवाली गांव वाली सड़क के दोनों ओर विशेष प्रकार के पौधे लगाए हैं। इन पौधों की सुरक्षा के लिए बाकायदा बांस के बने ट्री सुरक्षा गार्ड से की गई है। दून के समाजसेवी डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि यह पौधरोपण का कार्यक्रम एक विशेष योजना के तहत और प्रयोगात्मक रूप में किया गया है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले वर्षों में फेस 3 की सडक़ों के किनारों पर पौधे रोपकर हरा -भरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें