फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हुनर से रोशन होगा भविष्य, सोलन में विशेष युवाओं ने सीखी मोमबत्ती बनाने की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूको आरसेटी की ओर से दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अब शारीरिक या मानसिक चुनौतियां इन युवाओं के स्वावलंबन के आड़े नहीं आएंगी। शहर के रोशनी डे केयर स्कूल के विशेष युवाओं ने स्वरोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन की ओर से इन युवाओं को 12 दिनों तक मोमबत्ती बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे स्वयं के पैरों पर खड़े हो सकें प्रशिक्षण शिविर के दौरान 35 वर्ष तक की आयु के 25 विशेष युवाओं ने मोमबत्ती निर्माण की बारीकियां सीखीं। युवाओं को न केवल साधारण बल्कि सोया वैक्स, पैराफिन और जैल वैक्स से विभिन्न आकारों और डिजाइनों की मोमबत्तियां बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण के समापन पर एक परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर केवल मोमबत्ती बनाना ही नहीं, बल्कि इन युवाओं को अपना काम शुरू करने और उसे बाजार में फैलाने (मार्केटिंग) के गुर भी सिखाए गए। सफल प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस सर्टिफिकेट की मदद से ये युवा भविष्य में अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए बैंकों से रियायती दरों पर ऋण भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोट
यूको आरसेटी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष युवाओं में असीम प्रतिभा होती है, बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। यदि कोई अन्य स्कूल भी अपने विद्यार्थियों को ऐसा प्रशिक्षण दिलवाना चाहता है, तो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-मीनू बारिया, निदेशक, यूको आरसेटी,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें