फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में छह सड़कें बंद, निगम की तीन बसें फंसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन रूटों पर नहीं चली बसें, लोगों को उठानी पड़ी परेशानियां
विज्ञापन

स्कूली बच्चे व बीबीएन के उद्योगो में आने वाले कामगार नहीं आ पाए ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। क्षेत्र में बारिश से मलबा आने के कारण छह सड़कें बंद हो गए हैं। इससे नालागढ़ का यातायात संपर्क अन्य स्थानों से कट गया है। नालागढ़ से शिमला जाने वाली सड़क शिलणू पुल, सैरी और दिग्गल के पास मलबा आने के कारण बंद हो गई। इस मार्ग पर शिमला जाने वाली बस बीच में ही फंस गई। वहीं ऊक्खू जाने वाली बस भी दिग्गल के पास मलबा आने से रूकी रही।
बुधवार को सड़कें बंद रहने से भियूंखरी, गडोन, पट्टी-कवारनी, चमदार, तालड़ साई, अल्योण और घरेड़ से साई मार्गों पर भी यातायात ठप रहा। एचआरटीसी की तीन बसें ऊक्खू, भियूंखरी और सैरी में फंस गईं।
विज्ञापन

इस कारण स्कूल जाने वाले छात्रों के अलावा बद्दी और नालागढ़ की ओर आने वाले लोग गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। वहीं, लोग अपनी नकदी फसलें भी नहीं भेज पाए। एचआरटीसी के यातायात प्रभारी अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि शिमला की बस को दोपहर बाद मार्ग खुलने के बाद रवाना कर दिया गया है। भियूंखरी और ऊक्खू से फंसी बसों को निकालने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह ने बताया कि मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गए हैं। इन मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी लगाया जा चुका है और जल्द ही सड़क यातायात सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें