फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को दी गई पोषाहार के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज कंडाघाट में पोषाहार पर कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। डिग्री कॉलेज कंडाघाट के वुमन सेल ने राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विशेष वक्तव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र से डायटिशियन प्रेरणा गुप्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग की चार सदस्यीय टीम ने विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने जीवनशैली में उचित बदलाव करने से हम मोटापा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं। कॉलेज की वुमन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बविता और प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने विद्यार्थियों को पोषाहार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पोषाहार पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने स्वयं और अपने परिवार को सुपोषित रखने की प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें