लगातार बढ़ रहे है डेंगू मामले, विभाग की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू के मामलों में अब तेजी से इजाफा होना शुरू हो गया है। सोमवार को भी डेंगू के छह नए मरीज आए हैं। जिले में अब डेंगू के 96 मामले हो गए हैं। सबसे अधिक मामले बीबीएन के हैं।
बीबीएन में डेंगू के रोगियों की संख्या अब 63 हो गई है। नालागढ़ में सोमवार को एलीजा विधि से 37 सैंपलों की जांच हुई। इसमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में अब बद्दी में 24 और नालागढ़ में 39 मरीज पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। जबकि परवाणू में 26 और सोलन में अबतक सात मामले आ चुके हैं। उधर, बीएमओ नालागढ़ डाॅ . मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल में किए गए 37 टेस्टों में से छह नए मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं। विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए आईईसी एक्टिविटी चलाई जा रही है।