फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाइयों के लिए बहनों ने की जमकर खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसोलन। भैयादूज पर बहनों ने भाइयों के लिए जमकर खरीदारी की है। इसे लेकर शहर के बाजार में मंगलवार को काफी भीड़ रही। देर शाम तक उपहार की दुकानों में बहनें खरीदारी करती हुई दिखाई दी। भैयादूज के दिन बहन की ओर से भाई के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की जाती है। इस दौरान बहनें भाइयों को कई प्रकार के उपहार देती है। वहीं भाई भी बहन को तिलक करने की एवज में उपहार देते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बाजार में भैयादूज के लिए कई तोहफे बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। इसमें रूमाल, बिस्कुट, चॉकलेट, गुलदस्ते और फोटोफ्रेम सहित कई चीजें हैं। उपहार के रूप में बिस्कुट का मूल्य 50 से 500 तक है। चॉकलेट का मूल्य 100 से 2000 तक है। गुलदस्तों का मूल्य 150 से शुरू होकर 12000 तक का है और फोटोफ्रेम का मूल्य 100 से 15000 तक का है। जिसमें स्वयं फोटो खींचकर फोटोफ्रेम करवा सकते हैं। इसी तरह रूमाल का मुल्य 20 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें