बिजली बोर्ड ने सोलन कॉलेज में सत्र का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों के लिए बिजली सूचना और प्रबंधन को लेकर सत्र का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक, अब एचपीएसईबीएल के सलाहकार अनुराग पराशर ने कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों के साथ बिजली उत्पादन और कुशल खपत और जटिलताओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बिजली बचाने के कुछ सुझाव भी साझा किए। छात्रों ने सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और बिजली का एक जागरूक और स्मार्ट उपभोक्ता बनने का संकल्प लिया।
इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रितु सोनी, डॉ. नरेंद्र वर्मा, डॉ. नेक राम, डॉ. मंजू ठाकुर, डॉ. ब्रिजेश पांडे, डॉ. अंकुर सूद और डॉ. राजकुमार ने सत्र के आयोजन का दायित्व संभाला जिसमें अन्य संकाय सदस्यों ने भी भाग लिया।