जीनियस ग्लोबल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जीनियस ग्लोबल स्कूल सोलन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर वर्ग के छात्रों ने वीआर फैमिली थीम पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में समाजसेवी दिग्विजय कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। स्कूल डाॅयरेक्टर विपुल शर्मा, भुवनेश्वरी शर्मा, राज कौशल, डॉ. मनमोहन कौशल व पुनीत वर्मा ने उनका कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया।
कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियां मम्मी-पापा, दीदी-भैया, दादा-दादी और नाना-नानी पर केंद्रित रही। मुख्यातिथि दिग्विजय कश्यप ने वार्षिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल को बधाई दी। साथ ही प्रबंधन के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इससे पहले स्कूल एमडी नीति शर्मा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को भी सम्मानित किया। इसमें जीनियस ऑफ दी ईयर सीनियर केजी की आरना और गुरबानी को इनाम मिला। 100 फीसदी अटेंडेंस के लिए वितांत, अबीर, अविका और सुशाना को ट्रॉपी देकर सम्मानित किया गया। इम्प्रूवमेंट के लिए रुद्रा, तेजस मेहता, शिवाक्षी आनंद, आरव शर्मा, कुलदीप, गौरव और लक्षा नेगी को पुरस्कार मिला। क्लास वन की नयन उज्जवल और श्रीनिका, क्लास सेकंड की मोक्षा अत्रि, आरव गौतम व रनित बास्ता टॉपर चुने गए। क्लास थर्ड से अजमी, ऑरल, क्लास फोर्थ में ध्रुव, क्लास पांच में आशीष, क्लास 6 में धीर, क्लास 7 में परावल और क्लास 8 में चेतन्या अव्वल रहे। क्लास चार की सोनम, हैपी और प्राची को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कृत किया गया।