फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जल शक्ति विभाग धर्मपुर मंडल में अधिशाषी अभियंता समेत कई पद खाली

Sun, 23 Aug 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से लोग परेशान, भाजपा ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। जल शक्ति मंडल धर्मपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पदों के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडल कार्यालय में अधिशासी अभियंता का पद बीते लगभग पांच महीनों से खाली चल रहा है। 30 अप्रैल को कार्यकारी अभियंता सुभाष चौहान की सेवानिवृत्ति के बाद से सरकार की ओर से यहां किसी भी नए अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है, जिससे विभागीय कामकाज के साथ-साथ ठेकेदारों और आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
धर्मपुर मंडल कार्यालय में स्टाफ की भारी कमी है। कार्यालय में केवल अधीक्षक, दो जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और एक लेखाकार कार्यरत हैं। ड्राइंग अनुभाग पूरी तरह से खाली पड़ा है, जबकि लेखा अनुभाग में भी अन्य पद भरे नहीं गए हैं। इसके अतिरिक्त, मंडल कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के स्वीकृत 7 पदों में से 4 पद खाली हैं। धर्मपुर, सूबाथू और परवाणू उप-मंडलों में भी मात्र एक-एक कनिष्ठ अभियंता के सहारे काम चलाया जा रहा है। कीमैन के सेवानिवृत्त होने के बाद से ये पद भी खाली पड़े हैं, जिससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में स्टाफ न होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरम ठाकुर, धर्मपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मेहता और चंदन शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार ने कार्यालय तो खोल दिए हैं, लेकिन पर्याप्त स्टाफ देना भूल गई है। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मंच से स्टाफ पूरा होने का दावा करते हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। अधिकारियों और कर्मचारियों के न होने से जनता के काम महीनों से लटके पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इन सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें