फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत के सहयोग से चला रैबीज रोधी टीकाकरण अभियान

Sun, 23 Aug 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाते पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट की टीम। (संवाद)
विज्ञापन
दाड़लाघाट में 54 कुत्तों का किया टीकाकरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में लावारिस कुत्तों के लिए निशुल्क रैबीज रोधी टीकाकरण अभियान रविवार चला। अभियान के दौरान कुल 54 कुत्तों को रैबीज रोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

यह अभियान विकास खंड कुनिहार की ओर से खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर द्वारा जारी निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। अभियान में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मानवी चौधरी के नेतृत्व में पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट की टीम ने लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया। अभियान को सफल बनाने में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। अभियान में पशुपालन सहायक जगदीश शर्मा, पशु औषधि संयोजक जय गोपाल शर्मा, पशुपालन परिचारक रामचंद्र, पशुपालन परिचारक निशांत, प्रशिक्षु पशु औषधि संयोजक विशाल, पंजीकृत पशु औषधि संयोजक (स्वयंसेवक) निखिल तथा पंजीकृत पशु औषधि संयोजक (स्वयंसेवक) विशाल ने सहयोग दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने अभियान के लिए पशु चिकित्सालय की टीम का आभार व्यक्त किया। पंचायत ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी अभियानों में सहयोग जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम सहित पंचायत के अन्य पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें