फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में सर्वर दो घंटे ठप, पर्ची कटाने के लिए मरीज परेशान

Mon, 16 Nov 2026 07:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सरकारी लैब बंद होने के कारण क्रसना लैब के बाहर लगी मरीजों की कतारें।
विज्ञापन
एक दिन की छुट्टी के बाद सोलन अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

फीस काउंटर पर नहीं कटे ब्लड टेस्ट के बिल, क्रस्ना लैब में लगी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सर्वर ठप होने से मरीजों को पर्ची बनवाने और टेस्ट करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को एक दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल खुलते ही कुछ मिनटों में सर्वर बंद हो गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक न तो मरीजों की पर्चियां बन सकीं और न ही टेस्ट के बिल कट पाए। मरीजों को पर्ची काउंटर पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
सर्वर बंद होने के बाद मरीजों को आपातकालीन वार्ड की पर्चियां दी गईं, लेकिन इस प्रक्रिया में भी काफी समय लगा। पर्ची बनवाने के बाद मरीजों को ओपीडी के बाहर अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने जब मरीजों को ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी तो सर्वर बंद होने के कारण पर्चियों पर जरूरी नंबर नहीं डल पाए। इसके चलते अस्पताल की सरकारी लैब में ब्लड टेस्ट की सुविधा भी प्रभावित रही। मरीजों को जांच के लिए क्रस्ना लैब के बाहर कतारों में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में सर्वर ठप होने की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे मरीजों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले करीब दो महीनों में पांच से छह बार सर्वर बंद होने से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कोट
प्रशासन ने संबंधित कंपनी को सर्वर ठीक करने के निर्देश दिए हैं। बार-बार आ रही समस्या का स्थायी समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें