फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू डाकघर में सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
1936 से चल रहा प्रदेश का पहला डाकघर, जेनरेटर सुविधा तक नहीं
विज्ञापन

दोपहर बाद ठप हो जाता है ऑनलाइन सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू(सोलन)। प्रदेश के पहले डाकघर सुबाथू का ऑनलाइन सिस्टम इन दिनों हांफने लगा है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। ब्रिटिश काल में 1936 से संचालित इस डाकघर में बिजली गुल होने पर जेनरेटर की सुविधा तक नहीं है।
पिछले कई दिनों से खाताधारकों को सर्वर डाउन होने के कारण काम न होने पर बैरंग लौटना पड़ रहा है। रोजाना यहां लोग पैसे जमा कराने, निकालने और अन्य कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद सर्वर ठप हो जाता है। पोस्ट मास्टर सुबाथू बीएस नेगी ने बताया कि नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के कारण यह समस्या आई थी, जो अब सुलझा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खस्ता हाल में हिमाचल का पहला उप डाकघर
1936 से सुबाथू में स्थित और स्थानीय लोगों के अनुसार हिमाचल का पहला उप डाकघर इन दिनों अपनी पहचान खोने के कगार पर है। पिछले कई वर्षों से डाकघर के मुख्य द्वार पर पेंट तक नहीं हुआ, जिससे इसका ऐतिहासिक स्वरूप धूमिल होने लगा है। पोस्ट मास्टर नेगी के अनुसार मुख्य द्वार के पेंट के लिए कोटेशन मांगी गई है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें