फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के पांच स्कूलों को नहीं मिल सका अपना भवन

Sat, 01 Jun 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के भवनों और गुरुद्वारा में लग रही कक्षाएं
विज्ञापन

पिछले वर्ष भारी बारिश के चलते स्कूल भवन हुए थे क्षतिग्रस्त
स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए नहीं मिल पा रही जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में पिछले वर्ष भारी बारिश के चलते प्रारंभिक शिक्षा के करीब 69 स्कूलों को नुकसान पहुंचा था। जिसमें से पांच स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। लेकिन अभी तक इन स्कूलों के लिए नए भवनों का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में बच्चों की कक्षाएं निजी भवनों और गुरुद्वारे में चल रही हैं। नए भवन बनाने के लिए स्कूलों को जमीन नहीं मिल रही है।
हालांकि आचार संहिता से पहले स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए 1.70 करोड़ बजट जारी हुआ है। शिक्षा विभाग ने भी सभी शिक्षा खंडों को 20-20 लाख रुपये की राशि भी जारी की है। जिससे स्कूल भवनों की मरम्मत की जा रही है। जबकि नए भवन का निर्माण कार्य जमीन न मिलने के कारण रुका पड़ा है। इसमें नालागढ़ के बणी, रामशहर खंड का खाली स्कूल, पट्टा महलोग का संडधा और धर्मपुर खंड का शडियाणा और कुमारहट्टी स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे। कुमारहट्टी स्कूल गुरुद्वारे में चल रहा है। लेकिन अब एक वर्ष होने को है, लेकिन अभी तक स्कूल के लिए भवन न होने कारण गुरुद्वारे में कक्षाएं लगाना मुश्किल हो गया है। इसमें गुरुद्वारे में कक्षाओं को लेकर भी आपत्तियां होने लगी हैं। हालांकि शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए आचार संहिता से पहले जारी हुआ बजट सभी शिक्षा खंडों को दिया जा चुका है। इससे स्कूलों की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के लिए जमीन तलाश की जा रही है। जमीन मिलने के बाद इसका प्रस्ताव आला अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें