फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जाबली में बनेगा दूसरा हिमइरा मार्ट, महिलाओं को मिलेगा नया बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
47 लाख की लागत से तैयार होगी सुविधा
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन में एक ही छत के नीचे मिलेंगे पारंपरिक खाद्य उत्पाद और घरेलू सामान
शीहट मॉडल पर जल्द शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जाबली में हिमइरा मार्ट के निर्माण की कवायद अंतिम चरण में है। प्रदेश पंचायतीराज विभाग की ओर से करीब 47 लाख रुपये की लागत से इस मार्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले स्वदेशी उत्पादों और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों तक पहुंचाना है।
प्रदेश में इस प्रकार का एकमात्र हिमइरा मार्ट कुमारहट्टी-नाहन मार्ग पर शीहट में संचालित हो रहा है। जाबली में बनने वाले मार्ट में राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन, स्थानीय खाद्य उत्पाद तथा घरेलू उपयोग की बिना मिलावट वाली वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिलेगा। उनकी आय में भी वृद्धि होगी। इसी उद्देश्य से पंचायतीराज विभाग इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है। मार्ट के निर्माण के लिए जाबली से राजड़ी गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के समीप भूमि का चयन किया गया है। विकास खंड धर्मपुर की देखरेख में बनने वाले तीन मंजिला भवन की ड्राइंग एवं डिजाइन तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

भवन निर्माण के लिए जल्द होंगे टेंडर
विकास खंड धर्मपुर के खंड विकास अधिकारी धनीराम पंवर ने बताया कि जाबली में बनने वाला हिमइरा मार्ट शीहट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने का स्थायी मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें