फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वॉलीबाल में रामनुजन समलोह स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में एसवीएन शक्तिघाट की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन

ईश्वररम्मा स्कूल में हुई निजी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। निजी स्कूलों की अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। दाड़लाघाट के ईश्वररम्मा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 23 स्कूलों के 305 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्कूल के चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने बताया कि वॉलीबाल में रामानुजन समलोह स्कूल की टीम विजेता बनी, जबकि एनपीएस स्कूल परवाणू उपविजेता रहा। कबड्डी में एसवीएन शक्तिघाट विजेता और विविएन साधुपुल उपविजेता, खो-खो में एनपीएस धुंदन विजेता और लोटस स्कूल परवाणू उपविजेता, बैडमिंटन में बीएल कुनिहार विजेता और ढिल्लो सुल्तानपुर उपविजेता, मार्चपास्ट में एचएपीएस ममलीग स्कूल विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक अर्की संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर, लाला शंकर, रोशन ठाकुर, मनोज गौतम, तिलक गौतम, राजेंद्र पंवर, प्रेम केशव, जय सिंह ठाकुर, सुमन गुप्ता, ऋषि राज गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें