फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वर्दी: कपड़े की गुणवत्ता और रंग को परखने के बाद होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सोलन के सरकारी स्कूलों को वर्दी देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा खंडों में वर्दी के सैंपल पहुंच चुके हैं। इसमें विभाग के पास पहुंचे वर्दी के सैंपलों की जांच की जा रही है। जिसे सिविल सप्लाई कार्यालय शिमला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें वर्दी के कपड़े की गुणवत्ता और रंग को परखने का कार्य किया जा रहा है। कोविड काल में दो वर्षो से विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी नहीं मिल पाई है। गुणवत्ता सही पाए जाने पर विद्यार्थियों को दो सेट वर्दी के प्रदान किए जाएंगे। जिसमें दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दो वर्दी की सिलाई के लिए 200 रुपये भी प्रदान किए जाएंगे। विभाग ने पहली से जमा दो तक के करीब 64 हजार 432 विद्यार्थियों के लिए वर्दी की डिमांड शिक्षा निदेशालय को भेजी है। वर्दी के सैंपल पास हो जाने के बाद जल्द ही विद्यार्थियों को वर्दी की सुविधा मिल जाएगी। कोविड काल में दो वर्षो से विद्यार्थियों को वर्दी नहीं मिल पाई है। इस कारण कुछ विद्यार्थी पुरानी वर्दी में और कुछ बिना वर्दी ही स्कूल पहुंच रहे हैं।
वहीं सरकार की स्मार्ट वर्दी के चक्कर में अभिभावक स्वयं भी वर्दी नहीं खरीद पा रहे हैं और न ही स्कूलों में बच्चों को वर्दी मिल पाई है। उधर, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि स्मार्ट वर्दी योजना से सरकारी स्कूलों में छात्रों को निशुल्क वर्दियां देने के लिए इसके सैंपल विभाग के पास पहुंच गए हैं। जिसकी जांच के लिए इसे सिविल सप्लाई कार्यालय भेजा गया है। सैंपल पास होने के बाद शिक्षा खंडों में इसका वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें