फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़हट्टी स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह
विज्ञापन

खेलकूद और पढ़ाई में अव्वल मेधावी किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय उच्च पाठशाला खरड़हट्टी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि रहे। छात्राओं के वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्याध्यापक मनोज ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें पहाड़ी नाटी, पंजाबी भंगड़ा व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। स्वच्छता पर जहां शानदार प्रस्तुति दी, वहीं नशे के खिलाफ एक नाटक प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि संजय अवस्थी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए घर में अच्छा माहौल होना जरूरी है। उन्होंने तीन लाख रुपये अतिरिक्त कमरों के लिए दिए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये देने की घोषणा की। अंत में मुख्यातिथि ने वर्ष भर की गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत वनोह प्रधान केडी पाल, एसएमसी अध्यक्ष हेमराज पाल, दीपिका शर्मा, अनुज गुप्ता, मनोज शर्मा, चित्रा, अनीता, सतपाल, सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

ये सम्मानित
गूंजन, रीतिका, दिया, शुभम, खनक, ओंकार, अंकुश, लक्ष्य, नितिन, रिद्धिमा, शोमेश, प्रज्ञा, शिवम, नेहा, मनीष, भारती शर्मा, रीतिका, राघव, भारती शर्मा, काजल, प्रियंका, रीतिका आदि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें