फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ और बद्दी में बंद रहीं एसबीआई शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। एसबीआई नालागढ़ बैंक और बद्दी की इकाई सोमवार को भी बंद रही। नालागढ़ में बैंक के आठ कर्मी पॉजिटिव आने से बैंक पिछले तीन दिन से बंद है। सोमवार को बैंक को खोला गया लेकिन बैंक में कर्मियों की संख्या बहुत कम होने से बैंक में भीड़ हो गई। भीड़ को देखते हुए एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने इसे 48 घंटे के लिए बंद कर दिया। बैंक प्रबंधक एचएस वर्मा ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते बैंक में काफी भीड़ हो गई थी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन के आदेश पर बैंक बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, बद्दी की एसबीआई ब्रांच सोमवार को भी बंद रहीं। इस बैंक में भी कर्मचारी को कोरोना संक्रमण होने से बैंक को बंद कर दिया था। बैंक की सोमवार को खुलने की उम्मीद थी लेकिन नहीं खुला। यहां पर कार्य करवाने आए केके कौशल ने कहा कि बैंक बंद होने से उनका कोई कार्य नहीं हुआ। उधर, बैंक के एजीएम जवाहर सिंह ने कहा कि सोमवार को बैंक में कामकाज बंद रहा। नालागढ़ का आईसीआईसीआई बैंक भी सोमवार को बंद रहा। बैंक प्रबंधक सुनील ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते बैंक को बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें