दाड़लाघाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौर से हंस राज का नेशनल खेलने के बाद स्कूल पंहुचने
स्कूल पहुंचने पर पंचायत प्रधान ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौर से हंसराज का नेशनल खेलने के बाद विद्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश की अंडर-17 हैंडबाल स्कूली नेशनल के लिए हंसराज गांव कोहू ऊपर ला (कांगू) तहसील रामशहर का चयन हुआ था। उन्होंने 16 से 21 जनवरी तक मध्य प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हंसराज, प्रधानाचार्य अमिता और कोच मदन लाल का कोहू पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद और उप प्रधान मदनलाल ने स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि हमारे क्षेत्र परगना मलौन के लिए यह बहुत गर्व का विषय है कि क्षेत्र से हंसराज ने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने इसका श्रेय उन्होंने छात्र हंसराज, पिता हरिराम, माता जमुना देवी समेत स्कूल प्रबंधन को दिया।