एसवीएन कुनिहार में नए सत्र की शुरुआत के दौरान करवाया गया हवनयज्ञ में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स
मां सरस्वती के पूजन के बाद बांटी मिठाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल कुनिहार में गायत्री हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज हुआ। स्कूल अध्यक्ष टीसी गर्ग और पुष्पा गर्ग ने विद्यालय अध्यापक व बच्चों सहित अभिभावकों ने हवन किया जिसके बाद पूरे स्कूल में मिठाइयां बांटीं। इस दौरान सरस्वती पूजन किया।
टीसी गर्ग ने कहा कि पाठशाला में नए सत्र के आगाज से विद्यार्थी उत्साहित हैं। वहीं इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य विद्यालय प्रधानाचार्य पद्मनाभम, गुरप्रीत, रामेश्वर, प्रियंका पाल, दीक्षा देवी, कांता, कुसुम लता, विमला, किरण कंवर, अर्चना, राकेश, तोशीबा, योगेश, चेतना, बबीता समेत स्कूल अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे।