गनोल स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
गनोल और विद्या निकेतन स्कूल नालवा में हुआ स्वीप कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में गनोल और सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल नालवा गढ़खल में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कसौली के उप मंडलाधिकारी नारायण चौहान ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। स्वीप के नोडल अधिकारी जगदेव चंद शर्मा और सदस्य देवदत्त शर्मा ने कहा कि मतदान करने से सशक्त लोकतंत्र का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि जो युवा 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वे सभी अपने बूथ लेबल अधिकारी से संपर्क कर वोट बनवाएं और अपने मत का प्रयोग करें।
इस दौरान मेरा पहला वोट देश के लिए विषय पर पोस्टर मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, निमंत्रण पत्र मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में दोनों स्कूल के प्रधानाचार्य अनूप शर्मा, सुभाष शर्मा, गनोल पंचायत बीएलओ चंद्रकांता और स्वीप टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।