ठोडो ग्राउंड में आयोजित डिग्री कॉलेज सोलन की 58वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में 1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में राकेश ने बाजी मारी है। अक्षय और राहुल दूसरे और तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मीनाक्षी ने पहला, सरस्वती ने दूसरा और दीचन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में अनुज कुमार ने पहला, राहुल ने दूसरा और संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सीमा पहले, अंकिता दूसरे और बलजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस में संजीव, अखिल और पप्पू और महिला वर्ग में लक्ष्मी, कविता, बलजीत कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतिस्पर्धा में प्राचार्य द्वारिका धरेला ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलता है। उन्होंने शारीरिक योग्यता पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इस अवसर पर 1500, 400,, 100 मीटर पुरुष और महिला दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक कोच, ज्योति पठानिया, सूर्या कुमार और सुरेश कुमार ने इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक वितरण के साथ किया गया।
शॉटपुट और डिस्कस थ्रो के यह हैं स्टार
शॉटपुट में नवीन पहले, योगेश दूसरे और आशीष तीसरे स्थान पर रहे। गर्ल्स मुकाबलों में प्रिया, ज्योति और निधि ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो के पुरुष वर्ग में आशीष ठाकुर, बलवंत, राहुल और गर्ल्स वर्ग में सीमा, शिवानी और शांती ने क्रमश: पहला दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हाईजंप और लांग जंप में यह रहे विजेता
हाईजंप प्रतियोगिता में विशाल, दिनेश, चेतन शर्मा और गर्ल्स विंग में कविता, विनिधि और शीतल पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लांगजंप में संजीव, अमित, पप्पू और गर्ल्स में लक्ष्मी, विनिधी और कविता ने फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड स्थान हासिल किया।