फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संजय अवस्थी ने लिया मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारियों का जायजा

Wed, 29 Nov 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन के ठाेडो मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर निरिक्षण करते सीपीएस संजय अवस्थी। संवा
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश, उपायुक्त ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रवास के दृष्टिगत सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित बना रहे हैं कि आपदा के पीड़ितों को उनके घर-द्वार के समीप विशेष राहत पैकेज के तहत राहत प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ठोडो मैदान में यह राहत बांटेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावितों को पात्रता के अनुसार समय पर राहत मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठोडो मैदान में श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल छात्र योजना के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रवास के दृष्टिगत ठोडो मैदान में विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम से संबंधित निर्देश जारी किए। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें