फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उद्योग से छोड़ा जा रहा था रासायनिक पानी, प्रदूषण बोर्ड ने भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस जारी, तेज और अजीब आवाज की भी होगी जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़। भारत स्पिरिट्स लिमिटेड में प्रदूषण की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की है। उद्योग और महादेव खड्ड से पानी के सैंपल भरे हैं। उद्योग का निरीक्षण कर प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया है। बोर्ड अब पानी के सैंपलों की जांच के साथ उद्योग से आने वाली तेज और अजीब आवाज की भी जांच कर रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन अतुल परमार ने बताया कि उद्योग से रासायनिक पानी बाहर छोड़े जाने का मामला सामने आने पर खड्ड और उद्योग के अंदर से सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों की शिकायत पर भी उद्योग का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान उद्योग से काफी तेज और अजीबोगरीब आवाज आने की शिकायत सामने आई थी, जिसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन चेतना संघर्ष समिति के प्रधान ज्ञान ठाकुर ने बताया कि समिति लंबे समय से क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या को उठा रही है। जरूरत पड़ने पर मामला उपायुक्त सोलन, एसडीएम नालागढ़ और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के समक्ष भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें