फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोक संगीत में सहज और हिमांशु पहले स्थान पर

Thu, 28 Sep 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन के कोठों में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह करियाला पेश करते कलाकार
विज्ञापन
वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में जसवंत ने मारी बाजी
विज्ञापन

भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाषा एवं संस्कृति विभाग सोलन की ओर से कला केंद्र कोठों में राजभाषा हिन्दी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक नाट्य करियाला और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में लोक संगीत प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित लोक संगीत प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल कंडाघाट की सहज कौर प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठो के हिमांशु रहे। विलयात्मक लोक संगीत में वरिष्ठ वर्ग में जसवंत कुमार ने बाजी मारी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेताओं को 11,000 रुपये की नकद राशि और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिलाधीश सोलन अजय कुमार यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. विद्यानंद सरैक ने की। इस दौरान लोक संगीत प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रो. हेत राम, डॉ. हुकम शर्मा, रेडियो उद्धघोषक, आकाशवाणी शिमला, लेख राम पाल, सेवानिवृत ड्रॉमा इंस्पेक्टर जिला लोक संपर्क विभाग शिमला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें