फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में सड़कों की खस्ताहालत, यूनिकैम चौक का नामोनिशान मिटा

विज्ञापन
बद्दी स्थित औद्योगिक विभाग के कार्यालय के साथ गुजरने वाली सड़क बेहाल संवाद।
विज्ञापन
उद्योग विभाग के दफ्तर से चंद मीटर दूर सड़क पर गड्ढे रोजाना हादसों का बन रहे कारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि उद्योग विभाग के अपने दफ्तर के बिलकुल नजदीक स्थित यूनिकैम चौक का नामोनिशान मिट चुका है। सड़क के बीच से पूरी तरह बजरी निकल चुकी है, जिससे आए दिन वाहन फिसल रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह महत्वपूर्ण चौक चार बड़े औद्योगिक क्षेत्रों टाइमैक्स, यूनिकैम, जुड्डी कलां, और काठा को जोड़ता है। सुबह और शाम के समय यहां से ट्रकों, ट्रालों और ट्रैक्टरों का भारी आवागमन होता है। खराब सड़क और जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और रोजाना हादसों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से उद्योग विभाग और बीबीएनडीए (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण) के अधिकारी रोज गुजरते हैं, बावजूद इसके किसी का ध्यान सड़क की दुर्दशा पर नहीं जा रहा है। याद रहे कि कुछ समय पहले यहां एक बेलगाम ट्रक उद्योग विभाग के दफ्तर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था, लेकिन उस हादसे के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

उद्योग संघ ने जताई नाराजगी
लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर उद्योग विभाग के दफ्तर से महज 20 मीटर और बीबीएनडीए के कार्यालय से दो किलोमीटर के दायरे में सड़कों की यह हालत है, तो बाकी क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टाइमैक्स की ओर से आती तीखी उतराई और सड़क की जर्जर हालत दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। पटियाल ने बीबीएनडीए और उद्योग विभाग से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें