फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल की छ: सड़कें होगी चकाचक

Thu, 04 Jun 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चायल (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों की छह सड़कें करोड़ों की लागत से चकाचक होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वितीय चरण में इन सड़कों को पक्का किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग बजट मंजूर होने के बाद जल्द काम शुरू करने जा रहा है। इससे मंडी में पैदावार पहुंचाना भी आसान होगा। विभाग द्वारा इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


लोनिवि से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोनाघाट से घरैयां 2 किलोमीटर, ब्लोसम से नगाली 4, चौहड़ा से आंजी 4, चायल से बांजणी 3.180, चायल स्नोव्यू टिक्कर 6, सोलन झाझा मार्ग पर कोट से जखेड़ 23.5 किलोमीटर सड़के पक्की होंगी।

अभी क्षेत्र में सैकड़ों की आबादी कच्ची सड़कों से परेशान है। गर्मी में धूल तो बारिश में कीचड़ व गड्ढे लोगों के लिए परेशानी से कम नहीं। इन सड़कों पर वाहन चलाने के अलावा पैदल चलना भी कठिन है। लोग इन सड़कों को दुरूस्त करने मांग लंबे अरसे से करते आ रहे थे। उसके बाद इन सड़कों को पक्का करने की मुहिम तेज हो गई है।
विज्ञापन


उधर, एसडीओ कंडाघाट विजय चौहान ने बताया कि इन सड़कों को पक्का किया जा रहा है। इनमें से कुछ सड़कें वन विभाग के क्षेत्र से गुजरती है जिसकी मंजूरी के लिए फाइलें वन विभाग को भेजी गई है। इन पर मंजूरी मिलते ही कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।

कनिष्ठ अभियंता जियालाल कांटा ने बताया कि विभाग द्वारा करोड़ों रुपये से बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीन सड़कों की फाइलों को मंजूरी दे दी गई है जबकि तीन फाइलों पर वन मंत्री से मंत्रणा करने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें