फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शूलिनी मेले से पहले सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबाघाट-सोलन मार्ग पर हो रहा पेचवर्क का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले से पहले सड़क की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। पहले चरण में चंबाघाट से सोलन तक पेचवर्क का कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में ओच्छघाट तक यह कार्य पूरा किया जाना है।
शहर की सड़कों पर पेचवर्क के बाद लोगों को खराब पड़ी सड़कों से निजात मिलेगी। इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य शूलिनी मेले से पहले रखा गया है, ताकि शहरवासियों समेत बाहरी राज्यों से आए लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। गौर रहे कि शहर में सड़कों के खराब होने से लोगों को आए दिन हादसों का शिकार होना पड़ता है। अधिकतर परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को होती है। जो अक्सर सड़क पर पड़े गड्ढों से ठोकर खाकर चोटिल हो जाते हैं। लेकिन अब सड़क की मरम्मत के बाद लोगों को सड़क पर पड़े गड्ढों से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिषासी अभियंता ई. रवि भट्टी ने कहा कि शहर की सड़कों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को शूलिनी मेले से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें