फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर स्कूल को जाने वाली सडक को किया पक्का, मिलेगी राहत

Fri, 12 Apr 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर में स्कूल रोड पर टारिंग करती लोक निर्माण विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
अभिभावकों व स्थानीय लोगों की काफी पुरानी मांग हुई पूरी
विज्ञापन

मनसा माता मेले से पहले किया लोनिवि ने टारिंग का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। लोक निर्माण विभाग कसौली की ओर से धर्मपुर स्कूल को जाने वाली सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला स्तरीय मनसा माता मेले को लेकर यह कार्य किया गया। मेले के कारण सैकड़ों वाहन कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। इससे पहले सड़क की हालत सुधार दी गई है।
गौर रहे कि स्थानीय लोगों व स्कूल प्रशासन की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि सड़क की हालत को ठीक किया जाए ताकि उन्हें धूल व मिट्टी से निजात मिले। लोगों की शिकायत के बाद कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने धर्मपुर दौरे के दौरान इस सड़क को पक्का करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद अब इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर स्कूल होने के कारण बच्चों को भी मिट्टी व धूल से परेशानी आ रही थी। रोजाना बच्चों को धूल से होकर गुजरना पड़ता था। उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर पहले मेटलिंग की गई थी। अब इसके लिए बजट आने के बाद टारिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पूरी सड़क पर टारिंग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें