फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल में सड़क हादसा, चंबा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य रात्रि में सोनाघाट-धरियां संपर्क सड़क पर हुआ हादसा
विज्ञापन

चायल के होटल में करता था काम
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल भेजा, परिजनों को दी सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चायल-कांडाघाट मार्ग पर शनिवार मध्यरात्रि सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा चायल से करीब 10 किलोमीटर दूर सोनाघाट से धरियां जाने वाले संपर्क मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान अजय निवासी गांव फाट, तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में एक होटल में नौकरी करता था।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह टिप्पर चालक ने चायल पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे बाइक सवार गिरा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो युवक मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सोलन अजय भारद्वाज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से हादसा होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें