फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला में 20 बीघा जमीन जलमग्न होने का खतरा

Mon, 24 Aug 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बरोटीवाला में खड्‌ड से आवासीय मकानों को हुआ खतरा- संवाद
विज्ञापन
ग्राऊंड रिपोर्ट
विज्ञापन

हेलीपैड निर्माण के बाद बदली खड्ड की धारा
बरोटीवाला में 20 बीघा जमीन जलमग्न होने का खतरा
आदित्य चड्ढा
बरोटीवाला (सोलन)। पर्यटन विभाग की ओर से बरोटीवाला के खेल मैदान को हेली टैक्सी के लिए अधिग्रहित कर बनाए गए हेलीपैड के बाद अब आसपास के स्थानीय लोगों की जमीन और भवनों पर खतरा मंडराने लगा है। हेलीपैड और बरोटीवाला बाजार के बीच बहने वाले खड्ड का जलस्तर बढ़ने से करीब 20 बीघा भूमि खड्ड की चपेट में आ चुकी है, जबकि दर्जनों परिवारों के मकानों और दुकानों पर भी खतरा पैदा हो गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हेलीपैड के निर्माण के बाद की गई बाउंड्री वॉल के कारण बरसात के दौरान खड्ड का रुख उनकी जमीनों की ओर मुड़ रहा है। पिछले वर्ष भी लोगों को नुकसान झेलना पड़ा था और इस बार भी जलस्तर बढ़ने के साथ स्थिति गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
अभी तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ
स्थानीय निवासी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि खड्ड के चैनलाइज करने के लिए कुछ वर्ष पहले बीबीएनडीए के माध्यम से डीपीआर तैयार करवाई गई थी, लेकिन अभी तक धरातल पर इस पर कोई काम नहीं हुआ। समस्या बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने अपने खर्चे पर दो जेसीबी लगाकर खड्ड की धारा को मोड़ने का अस्थायी प्रयास शुरू किया है, लेकिन उनका कहना है कि स्थायी समाधान के लिए प्रशासन और सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी होगी।

इनसेट
खड्ड को चैनलाइज किया जाए
रब्बी खान ने प्रदेश सरकार, पर्यटन विभाग, प्रशासन और विधायक से मांग की है कि डीपीआर पर जल्द काम शुरू कर खड्ड को चैनलाइज किया जाए और उनकी जमीनों व भवनों को सुरक्षित किया जाए। क्षेत्र में कई परिवार रहते हैं और अनेक युवा इन्हीं दुकानों व व्यवसायों के माध्यम से अपना रोजगार चला रहे हैं। यदि समय रहते खड्ड की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में मकानों, दुकानों और लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। उनका कहना है कि हेलीपैड बनने से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही गई थी, लेकिन फिलहाल रोजगार के बजाय उनकी जमीन और संपत्ति पर संकट खड़ा हो गया है।

इनसेट
लोगों की जमीन और जान की सुरक्षा की मांग
ग्रामीण रणधीर सिंह, राकेश शर्मा, अमित ठाकुर, सुभाष शर्मा, जसपाल व सुनील मोदगिल ने स्पष्ट किया कि यदि बरसात के दौरान कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। उन्होंने सरकार से खड्ड का तत्काल चैनलाइजेशन करवाकर स्थानीय लोगों की भूमि और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों ने इस मामले को विधान सभा में उठाने की मांग की है।

कोट पिछले साल भी यहां पानी आया था। टूरिज्म विभाग ने बीबीएनडीए से चैनलाइजेशन करने के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा था। विभाग ने यह डीपीआर टूरिज्म विभाग को तैयार करके दे दी थी लेकिन अभी तक इसका बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। सुमीत आजाद, अधिशासी अभियंता, बीबीएनडीए
विज्ञापन


बरोटीवाला में खड्ड से आवासीय मकानों को हुआ खतरा- संवाद

बरोटीवाला में खड्ड से आवासीय मकानों को हुआ खतरा- संवाद

बरोटीवाला में खड्ड से आवासीय मकानों को हुआ खतरा- संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें