पंजेहरा में पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के उपतहसील पंजेहरा में हिमाचल प्रदेश पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक प्रधान दाता राम पोसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार की ओर से 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 40 फीसदी एरियर राशि प्रदान करने, चतुर्थ श्रेणी एकमुश्त एरियर व मेडिकल बिलों के लिए राशि का प्रावधान करने का आभार प्रकट किया गया। बैठक में लंबित डीए एरियर देने, 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतन एरियर देने, पंजाब की तर्ज पर एलटीसी की सुविधा देने और 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भत्तों को मूल पेंशन में जोड़ने की सरकार से अपील की गई।
बैठक में सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षाधिकारी अजमेर सिंह सैणी ने नई सदस्यता ग्रहण की। मासिक बैठक हर माह की 10 तारीख को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मदन लाल कौंडल, दलीप चौधरी,राम लाल पोसवाल,जगतार सिंह रनोट, ठाकुर सिंह,सन्तोष कुमारी,विमला देवी ,मोहन लाल वर्मा, रामगोपाल भारद्वाज,गुलजार सिंह रनोट तथा परमिंदर सिंह दु इत्यादि उपस्थित रहे।