फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मित्तियां में वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने, प्रधान व उप प्रधान के लिए होगा चुनाव

विज्ञापन
मित्तियां में पंचायत के निर्विरोध चुनाव के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित लोग।स्रोत: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ ( सोलन)। नालागढ़ विकास खंड की मित्तियां पंचायत के निर्विरोध गठन का सपना राजनीति की भेंट चढ़ गया। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले 6 मई को पंचायत सामुदायिक भवन में विशाल सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें पंचायत के निर्विरोध गठन पर मंथन किया गया था। इसमें प्रधान और उप प्रधान पद के इच्छुक लोगों से नाम मांगे गए थे, जिसमें कुछ नाम सामने आए थे किंतु आम सहमति नहीं बन पाई थी। पूर्व प्रधान गुरदीप सिंह चंदेल ने अंतिम समय तक काफी प्रयास किया था। इस का परिणाम यह हुआ सभी सातों वार्डों में पंचों का चुनाव निर्विरोध हो गया। नाम वापसी के अंतिम दिन फिर एक बैठक का आयोजन अंतिम प्रयास के रूप में किया गया। उप प्रधान के नाम पर भी सहमति लगभग बन गई थी, लेकिन प्रधान पद के लिए राजनीति आड़े आ गई और एक राजनेता के चहेते उम्मीदवार ने मीटिंग में आने से ही मना कर दिया, जिसके चलते निर्विरोध पंचायत के गठन को धक्का लगा। अब प्रधान पद और उप प्रधान पद के लिए दो दो उम्मीदवार मैदान में है। अब 30 तारीख को ही फैसला होगा। निर्विरोध चुने गए सदस्यों में वार्ड-1 से इंद्रा देवी, वार्ड-2 से वीरो देवी, वार्ड-3 से रीता देवी, वार्ड-4 से शालिनी, वार्ड-5 से इंद्र,वार्ड-6 से उषा देवी और वार्ड-7 से रणजीत शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें