परिषद ने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई ने विद्यार्थियों की मांगों को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। परिषद ने छात्रों के छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने, लोकतांत्रिक अधिकारों, शैक्षणिक सुधारों और सुरक्षा से जुड़े कई विषयों को उठाया।
एबीवीपी सोलन इकाई के अध्यक्ष हिमांशु राज घेजटा और इकाई मंत्री चिराग ने बताया कि ज्ञापन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शीघ्र प्रभावी रूप से लागू करने, शैक्षणिक संस्थानों का राजनीतिक दलों से तटस्थकरण करने, संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करने, छात्रावासों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने, छात्राओं की सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी, महिला स्टाफ की नियुक्ति व मजबूत सुरक्षा प्रबंध करने और आपदा में क्षतिग्रस्त भवनों की शीघ्र मरम्मत कर छात्रों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने की मांग उठाई गई। साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए भी आग्रह किया गया।