फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बेटी के विवाह को 11 हजार रुपये की दी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। सामाजिक संस्था जनकल्याण समिति नंड करलाटा ने निर्धन परिवार की बेटी के विवाह के लिए 11 हजार रुपये की नकद सहायता दी। समिति के अध्यक्ष विशाल परमार ने बताया कि रतवाडी पंचायत में रोशन लाल की बेटी के विवाह के 11000 रुपये का चेक और कुछ सामान दिया। रोशन लाल निर्धन परिवार से हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। बेटी का विवाह मंदिर प्रांगण से किया जा रहा है। इसको देखते हुए सहायता के तौर पर बेटी विवाह के लिए यह मदद की गई है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण समिति द्वारा यह 75वां चेक दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय निवासी ग्राम पंचायत रतवाडी की वार्ड सदस्य पूजा देवी, आशा वर्कर संतोष देवी, जन कल्याण समिति प्रधान विशाल परमार, हुकम चंद, राकेश कुमार, मदनलाल ,समिता परमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें