फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प

Sun, 25 Oct 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
25 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में विकास खंड पट्टा की 25 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, पंचायत कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की जानकारी देना था। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं और अभियानों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, पंचायत राज से जुड़े अधिनियमों और नियमों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण से पंचायत प्रतिनिधियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें