फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में पेयजल संकट जल्द दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षदों ने संयुक्त आयुक्त और मेयर काे सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

समान वितरण और टाइम टेबल सार्वजनिक करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में त्योहारी सीजन के दौरान गहराए पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान और महापौर सुषमा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने शहर में पानी की कमी और वितरण व्यवस्था में असमानता का मुद्दा उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षदों के अनुसार, शहर में पानी के वितरण में असमानता देखने को मिल रही है। जिस दिन किसी एक वार्ड में अधिक पानी की आपूर्ति की जाती है, उस दिन दूसरे वार्डों की टंकियां खाली रह जाती हैं। इससे लोगों को अगले दिन बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है। उन्होंने नगर निगम से सभी वार्डों में पेयजल की समान और व्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

जल वितरण की समय-सारिणी सार्वजनिक करने की मांग
ज्ञापन में पार्षदों ने मांग की कि शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए निश्चित समय-सारिणी तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाए। इससे लोगों को अपने वार्ड में पानी आने के दिन और समय की जानकारी मिल सकेगी और वे उसी के अनुसार पानी का भंडारण कर सकेंगे।
विज्ञापन

लीकेज ठीक करने और पारदर्शिता पर जोर
पार्षदों ने पेयजल वितरण प्रणाली में समानता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि वार्डों में पेयजल टैंकों और पाइपों में होने वाली लीकेज को जल्द ठीक किया जाना चाहिए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और उपलब्ध जल का उचित उपयोग हो। इस दौरान पार्षद मीनाक्षी शर्मा, सुलक्षणा कौड़ा, नरेंद्र कुमार, अंकुश सूद, पूजा तंवर और अरुणा ठाकुर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें